मोदी-योगी के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचेगी :- भूपेन्द्र चधौरी

WhatsApp-Image-2023-05-05-at-6.09.31-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में कृष्णा लॉन में नगर पालिका बदायूँ का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाग लिया, साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सम्बोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास और आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी भारत की संस्कृति के विचारों से जुड़ी हुई पार्टी है, जिसके लिए कार्यकर्ता कार्य करता है। निकाय चुनाव में अंतिम चुनाव बूथ पर ही लड़ा जाता है। मतदान के दिन कार्यकर्ता मुस्तैदी से काम करेंगे, तभी सफलता प्राप्त होगी। नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सभा कार्यकर्ता लोगों के घर तक जाएं। उनको सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। वोट के दिन बूथ स्तर पर अधिक मेहनत की जरूरत होती है। इसकी तैयारी अभी से कर लें, आखिरी चुनाव बूथ पर ही होता है।

उन्होंने जनपद की सात पालिका परिषद और चौदह नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करके प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर और मोदी योगी के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ इतिहास रचने जा रही है। भाजपा सरकार में किसान, युवाओं और महिलाओं सभी के विकास पर लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश का बुनियादी ढांचा बदल रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन पर लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील करें जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की योजनानुसार निकाय चुनाव में मोदी व योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर डोर-टू-डोर संघन जनसम्पर्क अभियान चलाए और जनता से निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करें।

मोदी व योगी के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के समर्थन व आशीर्वाद से नगर निकाय के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एमएलसी वागीश पाठक पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव नगर पालिका प्रत्याशी दीपमाला गोयल शैलेन्द्र मोहन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights