खितौरा/उघैती( बदायूँ) साइकिल सवार युवक अचानक से नाले में जा गिरा मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को नाले से निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा उघैती निवासी बल्लू उर्फ कल्लू पुत्र सरूपी (40)बर्ष इस्लाम नगर की तरफ से अपने घर की तरफ को जा रहा था जैसे ही बिजली घर के समीप पहुंचा अचानक से साइकिल का संतुलन बिगड़ गया साइकिल नाले में जा गिरा। युवक को नाले में गिरता देख राहगीरों की भीड़ लग गई ।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले में गिरे युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया ,जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।