बुद्ध पूर्णिमा आज, मजिस्ट्रेट तैनात

download-7-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा का पर्व आज दिनांक 05-05-2023 को मनाया जायेगा। इस पर्व पर कछला गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आने की सम्भावना है। वर्तमान में जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता प्रभावी है। दिनांक 05-05-2023 को सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था हेतु पांच मजिस्ट्रेटों को नामित किया है। उन्होंने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट (मो0 9454415833) की कछला घाट बढ़ाये की ओर, तहसीलदार सदर (मो0 9454415842) की कछला घाट कासगंज की ओर, उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज (मो0 9454415838) की अटैना घाट थाना उसहैत, तहसीलदार दातागंज (मो0 9454415847) की भुण्डी घाट थाना उसहैत एवं नायब तहसीलदार दातागंज (मो0 9917851302) की बेलाडाडी घाट थाना दातागंज हेतु नामित किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि यह लगाये गये मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले घाटो पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ बनाये रखने तथा समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पढने वाले घाटों पर साफ-सफाई व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे तथा भीड भाड वाले स्थानों/मार्गो पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये समस्त उप जिलाधिकारी जनपद बदायूँ जनपद के समस्त घाटो पर आवश्यकतानुसार अपने स्तर से अधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कछला घाटों तथा मुख्य मार्गों पर समुचित सफाई व्यवस्था/पेयजलापूर्ति एवं गंगाघाट पर गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights