पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यशाला हुई, जल है तो जीवन जीवन है तो कल

WhatsApp-Image-2023-05-03-at-8.06.51-PM-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। प्रांतीय संयोजक रोहिलखंड पूर्वी प्रांत भारत विकास परिषद अनिल मैनी द्वारा कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज बरेली में पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संयोजक प्रभात सक्सैना, प्रांतीय मंत्री संजीव जोली,महिला संयोजिका, ज्योति खुराना प्रेमा धवन तथा पंकज शर्मा ने कार्यशाला आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा अनिल मैनी ने भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के कैच द रेन,व्हेन इट फॉल्स, व्हेर इट फॉल्स अभियान को गति देते हुए बताया कि जल को सामान्यता उत्पन्न नहीं किया जा सकताl जल बचत ही जल का उत्पादन है lवर्षा जल संचयन बहुत जरूरी है lउन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागियों का आवाहन किया कि विद्यालय से घर जाते समय अपनी बोतलों का बचा पानी दिए गए कंटेनर में छोड़ जाएं, जिसका विद्यालय प्रशासन से पौधों में पानी देने, सफाई आदि में करेगा उपयोग l श्रीमती शशि मैनी द्वारा बताया गया की पर्यावरण का अर्थ है जल, जंगल जमीनl जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण मेँ ही निहित हैl शशि मैनी द्वारा कार्यक्रम में आकर्षक नारे लगवा कर प्रतिभागियों में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह उत्पन्न किया गयाl प्रेमा धवन दौरा जल संरक्षण के प्रति एक आकर्षक गीत प्रस्तुत कर प्रतिभागियों की भावनाओं को जल संरक्षण के प्रति जगाया lज्योति खुराना द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जीवन की मूलभूत आवश्यकता बताया lपंकज शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहयोगी लक्ष्मीकांत शर्मा ने कियाl उन्होंने इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन कियाl प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिभागियों को अद्यतन किया गयाl गीले व सूखे कूड़े को हरे व नीले डस्टबिन में रखने का महत्व बतायाl गीला और सूखा कूड़ा पहचानने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दी गईl साबुन प्रसाद का महत्व बताते हुए शैक्षणिक और कर्मचारी स्टाफ से आग्रह किया कि साबुन प्रसाद को खत्म ना होने दें तथा साफ सफाई काउत्कृष्ट वातावरण बनाए रखें lश्रेष्ठ प्रतिभागी रिया जोशी,विद्या , अमीषा ,पूर्वी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया lइस अवसर पर विद्यालय को डस्टबिन व कैच द रेन कंटेनर दिया गयाl कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में किशोर पीढ़ी की भागीदारी के प्रयासों को गति मिली l
रिपोर्टर रिजवान खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights