चेयरमैन बनने पर बगैर भेदभाव के शहर का चहुमुखी विकास कराया जाएगा: नाजमी

WhatsApp-Image-2023-05-03-at-7.17.59-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद की सपा समर्पित प्रत्याशी नाजमी का दिनों दिन जनाधार बढ़ता जा रहा है। सर्वसमाज का साथ मिलने से उनकी स्थिति काफी मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा चेयरमैन बनने पर बगैर भेदभाव के शहर का चहुमुखी विकास कराया जाएगा। प्रत्याशी नाजमी महिलाओं के साथ विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं। डॉ. शकील अहमद भी शहर के विभिन्न मोहल्ले में जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं। डॉ शकील ने कहा की लोग किसी के बहकावे में ना आए सोच समझकर वोट दें आगामी 11 मई को स्कूटर के चुनाव पर मोहर लगाकर नाजमी को कामयाब बनाएं ।देर रात डॉ. शकील अहमद मोहल्ला ऊपर पारा रजा हाउस में पहुंचे वहाँ एक मीटिंग की गई ।इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रजा के सगे चचेरे भाई ने डॉ. शकील अहमद को समर्थन देते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार व भाई सभी लोग पूर्ण रूप से आप को समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम भी यह चाहते हैं।कि शहर का चेयरमैन ऐसा बने जिसको हर वक्त किसी भी काम के लिए बुलाया जा सके। ऐसे लोगों से हम दूर रहना चाहते हैं। जो अपनों को अपना ना समझे। ऊपर पारा के मोहल्ले के लोगों ने डॉ. शकील अहमद का फूल माला डालकर स्वागत किया और कहा हमारा पूरा मोहल्ला आप को समर्थन करता हैं। इस मौके पर आरिफ रजा खान राशिद रजा खान खालिद रजा खान वह भारी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights