पालिका चेयरमैन पद की सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp-Image-2023-05-02-at-8.13.33-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की सपा समर्पिथ प्रत्याशी नाजमी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी ने फीता काटकर किया। इस मौके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. मौलाना यासीन ने कहा कि बदायूं शहर की सफाई व्यवस्था ब गंदगी के लगे कूड़े के ढेर जिधर से गुजरो उधर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में आम जनता को समझना होगा कि वह ऐसे चेयरमैन चुने जो जनता के बीच में हो जब चाहे उसके घर से जाकर हाथ पकड़ कर उठा कर ले आए। ऐसे प्रत्याशी ना हो जिसकी कोठियों के बाहर घंटो घंटो इंतजार करना पड़े।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि सब कुछ आपके हाथ में हैं। आप यदि चाहे तो एक अच्छा चेयरमैन के रूप में नाजमी के हाथों को मजबूत कर उन्हें चेयरमैन बना सकते हैं और शहर की हालत को बदल सकते हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता काजी रिजवान अहमद ने अपील की और कहां आप सभी लोग भलीभांति जानते हैं। कि डॉ. शकील अहमद का परिवार एक सज्जन परिवार है और आप सभी लोगों को समझना हैं वोट ऐसे लोगों को दें जो हर वक्त आपके बीच में मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा के लोगों किसी के बहकावे में ना आएं और बदायूं शहर के चेयरमैन पद की प्रत्याशी श्रीमती नाजमी के हाथों को मजबूत बनाएं। मोमिन अंसार वेलफ़ेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शमशाद अंसारी ने कहा सभी वर्गों का साथ आना चाहिये और साफ़ सुथरी छवि के लोगों को चुनना चाहिए। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता यासीन गद्दी, सलीम अहमद, शमशाद हुसैन, डा. इत्तिहाद आलम, वीरेंद्र जाटव, मोर सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights