40 व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि रत्न एवं व्यापार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया

IMG-20230430-WA00142-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मेरठ के पी एल शर्मा स्मारक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के प्रांतीय अधिवेशन एवं व्यापारी सम्मेलन में जनपद बदायूं सहित 50 जनपद से हजारों की संख्या में व्यापारी प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर विभिन्न समस्याओं को पटल पर रखा जिसने अधिकांश समस्याएं जीएसटी,फूड,बाप माट और विधुत विभाग से रही अधिवेशन में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोल की बनी रणनीति  सर्वप्रथम वरिष्ठ पदाधिकारियों के मंचासीन होने के उपरांत राष्ट्रगान से अधिवेशन का शुभारंभ कर प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले  40 व्यापारी प्रतिनिधियों को  व्यापार शिरोमणी रत्न एव व्यापार रत्न से सम्मान किया गया जनपद बदायूं से प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू को व्यापार शिरोमणी रत्न से किया गया सम्मानित साथ ही जनपद बदायूं इकाई की ओर से प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल को प्रभु श्याम प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया प्रदेशअध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने व्यापार प्रांतीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा  कि 1 जून से जीएसटी व फूड विभाग के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ व्यापार मंडल हल्ला बोल अभियान चलाएगा जिसका नेतृत्व हर जनपद में जिलाध्यक्ष द्वारा गठित व्यापारी सेना करेगी  उन्होंने कहा कि व्यापारी सेना की औपचारिकता लगभग पूरी हो गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अभी तक 32 जनपदों  में व्यापारी सेना में शामिल होने के लिए आवेदन आ चुके हैं। मई में उनको प्रशिक्षण देकर जून से मैदान में उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब चाहे जीएसटी हो या फूड विभाग बिजली विभाग हो या माप तोल विभाग, व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर पायेंगे। उनके उत्पीड़न को खत्म करने के लिए व्यापारी सेना मैदान में उतरेगी। प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने  कहा कि व्यापारी सेना पूरे प्रदेश में जीएसटी के उन सभी अधिकारियों के खिलाफ अदालतों में मुकदमे दर्ज कराएगी जो 40 लाख टर्नओवर से कम वाले व्यापारियों को जबरन जीएसटी में पंजीकरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  व्यापारी सैनिकों के काम पर भी संगठन लगातार नजर रखेगा। पहले 3 महीने में व्यापारी सैनिकों के उनके काम के प्रति समर्पण को देखा जाएगा उसके बाद ही उन्हें परिचय पत्र आदि दिए जाएंगे। प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने बदायूं जनपद से प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल जिला चेयरमैन सर्वेश गुप्ता , बिसौली नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष के पी मौर्य, नरेंद्र दिवाकर को पटका पहनाकर व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights