बदायूँ से यादे समेट ले गए निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त

IMG_5027
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जिले से निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने नम आंखों से भावभीनी विदाई दी।
डीएम आवास में पूर्व जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त को विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके मार्ग दर्शन में जिले ने विकास की नई उंचाईयों को छुआ है। प्रशासन के हर क्षेत्र में इस जिले ने इस छोटी अवधि में कई कीर्तिमान बनाए हैं। कोरोना काल व अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक आयोजित किए गए। अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ निवर्तमान डीएम का व्यवहार स्नेहपूर्ण रहा। कर्मियों ने कहा कि इनके कार्यकाल में हम सभी निरंतर प्रोत्साहित होते रहे हैं। इस मौके पर निवर्तमान जिलाधिकारी ने कहा कि बदायूँ के अधिकारी एवं कर्मचारी काफी मेहनती व कर्मठ हैं। मुझे इनका पूरा सहयोग मिला है। इनके सहयोग के बल पर ही जिले मे विकासात्मक व कल्याणकारी कार्यक्रमों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि बदायूँ का यह कार्यकाल मेरे लिए यादगार रहेगा। उन्होंने सभी कर्मियों से अपील की है कि आने वाले जिलाधिकारी को भी इसी तरह से सहयोग करते रहे। सभी अधिकारी व कर्मचारी गण ने उनका फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई की। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights