कांग्रेस प्रभारी ने बदायू,बिसौली,बिल्सी प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया
बदायूं। बदायूं, बिसौली, बिल्सी ,आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव जनपद के प्रभारी कुमुद गंगवार जी ने बिसौली कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत सिंह बिल्सी में श्रीमती देवकी देवी कांग्रेस प्रत्याशी नगरपालिका परिषद बिल्सी एवं नगर पंचायत इस्लामनगर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेखा पाल के कार्यालय का उद्घाटन किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का को संबोधित किया। प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएं और एक ग्रुप बनाकर मोहल्लों में घरों में जाएं कांग्रेस की जो मेनिफेस्टो है उसके बारे में बताएं कांग्रेस का कैंडिडेट अगर जीतेगा तो तो इंदिरा रसोई गैस चार्जिंग की व्यवस्था नगर पालिका नगर पंचायत की ओर से की जाएगी।

उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा हम सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ायेंगे और हमें उम्मीद है कि हमारी मेहनत को देखकर जनता भी हमें हमारी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम देगी।

इस अवसर पर उत्त र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर यशपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा की बदायूं जनपद से हमारे हाई कमान को बहुत उम्मीद है और हमें यकीन है कि यहां से अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉ राम रतन पटेल पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मोरिया महासचिव लोकपाल सिंह महासचिव हाजी नुसरत अली सचिव निर्मल सिंह वीर जी ,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
बिल्सी सद्दाम हुसैन नगर कांग्रेस कमेटी बिसौली के अध्यक्ष हरिओम सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीपाल सिंह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































