एलईडी लगाकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

58c95c62-51e0-4e2b-9f09-d3eddc6fb329
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सौ एपिसोड पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा द्वारा महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय बूथ संख्या 1050 पर एलईडी लगाकर मन की बात को सुना गया।  केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को खूब पसंद किया जाता है। इस बार ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए महानगर के सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के साथ प्रबुद्ध जन और संगठन पदाधिकारियों ने लाइव स्क्रीन लगाकर मोदी की बात को लाइव सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के पहले कार्यक्रम और अभियानों के बारे में चर्चा की जिसमें हिमालय, नदिया तीर्थ स्थल की सफाई को लेकर बात की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा मन की बात के माध्यम से सेल्फी विद बेटी और स्वच्छ भारत अभियान जैसी कई मुहिम शुरू हुई है। मोदी ने मन की बात में कहा मेरे लिए प्रसाद की तरह है यह कार्यक्रम। पर्यावरण को लेकर मन की बात का प्रयास जारी पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेश में टूर पर जाने से पहले अपने देश के टूरिज्म प्लेस पर जाना चाहिए। ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन सिंगल यूज प्लास्टिक और ई बेस्ट पर बात की है। आज दुनिया जिस पर्यावरण को लेकर इतनी परेशान है उसे लेकर मन की बात का प्रयास भी जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री बोले प्रधानमंत्री की नई शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने पर केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम एक अद्वितीय अभूतपूर्व और नई शुरुआत है। समय के साथ इस कार्यक्रम की पांच बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंची जिसमें देश के मुखिया प्रधानमंत्री मोदी जनता से सीधा संवाद करते हैं जिसका जनता पर बड़ा प्रभाव पड़ा है।राजनीति से हटकर है प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम भानु महाजन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने महानगर के बूथ संख्या 1050 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते हुए कहा यह परिचर्चा मन की भावनाएं राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही हैं। इस माध्यम से केवल एक संवाद नहीं बल्कि इसके माध्यम से पूरे देश के लोगों की विचारधारा और ऐसी कहानियां जो इतिहास के पल में लुप्त हो जाती हैं उन्हें उजागर करने का कार्य हुआ है। आज यह कार्यक्रम प्रबुद्ध वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत बनता जा रहा है। इन्होंने भी सुनी मन की बात भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड एलईडी स्क्रीन लगाकर सुना गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, हेमलता दिवाकर कुशवाहा, निर्मला दीक्षित, दिगंबर सिंह धाकरे, महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग,नवीन गौतम, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव राजावत, शैलू पंडित, नवीन प्रजापति, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कतयाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights