शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी घर तक आ पहुंचा

download-3-18
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी घर तक आ पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गलती ये हो गई कि उन दोनों की आवाज इतनी तेज थी कि परिजन जाग गए। जब तक प्रेमी वहां से भागने का प्रयास करता परिजनों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या थी प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कुरावली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवक छिपकर एक घर में घुस गया। देर रात को परिजन ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक ने बताया कि वह जनपद फिरोजाबाद के एलान नगर का रहने वाला है। उसका नाम अभिषेक कुमार है और वह गांव में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आरोपी को परिजनों ने थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में घुसा युवक छोटे भाई की पत्नी से गाली गलौज कर रहा था। वह उसे पहले से जानता है। शिकायकर्ता भाई की पत्नी को भी थाने लेकर पहुंचा। वहीं पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights