मण्डलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने निकाय चुनाव की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की

WhatsApp-Image-2023-04-26-at-7.53.25-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह की अध्यक्षता में आज नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। मण्डलायुक्त ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक एवं सकुशल सम्पन्न कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत जिन मतदान केन्द्रों की तैयारियां अभी तक पूर्ण नही हो पायी हैं उसे शीघ्र पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों पर किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये और मतदान से पूर्व ही समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि जिन लोगों के शस्त्र लाइसेन्स अभी तक जमा नहीं हो पाये हैं उन्हें तत्काल जमा करा लिये जायें। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि मतदान के दिन समस्त बूथों में कोविड हेल्पडेस्क अवश्य लगाई जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रुम बनाया जाये वहां की साफ-सफाई एवं विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वाहन व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट को कडे निर्देश देते हुये कहा कि बूथों का निरीक्षण अवश्य कर लें। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 राकेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुये निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जोनल मजिस्ट्रेट को बूथों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्र के आसपास कम से कम 10 लोगों के नाम अवश्य अपने पास अंकित कर लें व आने जाने वाले रास्तों को अवश्य देख लें। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जाये। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी एवं मतदान अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर मतदान करायें मत पेटिकाऐं जमा कराकर ही वहां से जाये। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर कच्ची शराब पर रोक लगाई जाये तथा अपराधिक किस्म के व्यक्ति पर निगरानी रखी जाये। इसके उपरान्त मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उपाधि महाविद्यालय में पहुॅचकर मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र की खिडकियों में जाली लगवाने के निर्देश दिये।निरीक्षण के मतदान केन्द्र में विद्युत व्यवस्था, पंखा, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था देखा। मतदान केन्द्र में समस्त व्यवस्थाऐं ठीकठाक पाई गई। बैठक में जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि./रा), मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, मुख्य कोषाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त प्रभारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रिजवान खान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights