अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मेंअग्निकांड का मॉकड्रिल किया गया

WhatsApp-Image-2023-04-26-at-7.50.49-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई जिसके कारण पूरे वार्ड में चारों तरफ धुआं फैल गया। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फायर सेफ्टी ऑफिसर, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट, एसडीआरएफ के टीम कमांडेंट, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, जिला आपदा विशेषज्ञ एवं अन्य विभागों की अधिकारीगण अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उक्त घटना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर द्वारा अग्नि से सुरक्षा विषय पर आयोजित मॉकड्रिल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई। अस्पताल किसी भी जनपद के लिए लाइफ लाइन बिल्डिंग होती है और यदि किसी प्रकार की घटना अस्पताल में घटित होती है तो वहां पर उपस्थित मरीज जो कि स्वयं से अपनी मदद नहीं कर सकते हैं को सुरक्षित बाहर निकाला जाना एक चुनौती होती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही यदि कोई बड़ी घटना घटित होती है तो किस प्रकार समस्त को चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी के संबंध में कार्रवाई की गई। मौके पर उपस्थित राहत एजेंसियों के कर्मियों ने मरीजों को सकुशल अन्य वार्ड में ट्रांसफर किया और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू प्राप्त किया। ब्रिगेडियर पीके सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपेक्षा ने वयक्त की कि अस्पताल की आपदा प्रबंधन योजना को आज की ड्रिल के आधार पर अद्यतन कर उसकी प्रति उपलब्ध कराएं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights