बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ ईद समारोह एवं पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को खूबसूरत तरीके से फूलों, चाँद तारों व गुब्बारों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चे ईद के अनुसार कपड़े पहनकर आए थे। रंग बिरंगे कुर्ता पजामा, सूट सलवार, गरारा सूट आदि में बच्चे बेहद खुबसूरत लग रहे थे। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक था। किंडर गार्टन के बच्चों ने ईद मुबारक गाने पर खूब धमाल किया। साथ ही पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने वसुधैव कुटुम्बकम् विषय पर बहुत ही सुन्दर-सुन्दर पोस्टर बनाये।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा-6 से अमिशी वार्ष्णेय कक्षा-7 से नव्या कक्षा-8 से तनु गुप्ता कक्षा-9 से वर्णिका कक्षा-10 से श्रस्टी वर्मा कक्षा-11 से कृष्णा माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने बच्चों को ईद के त्योहार की महत्वता बताई साथ ही उन्होंने कहा कि ईद एक ऐसा त्यौहार है जो 30 रमजान पूरे होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी लोग आपस में गले लगकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हैं। साथ ही पृथ्वी दिवस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी अगर आज एक-एक पौधा लगायेंगे तो निश्चित रूप से पृथ्वी का वातावरण शुद्ध होगा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन मुस्लिम भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

साथ ही उन्होंने पृथ्वी दिवस के बारे में बताते हुए कहा यदि हम पृथ्वी को बचाने के लिए कुछ ज्यादा नहीं कर सकते तो कम से कम इतना तो करें कि पौलीथिन के प्रयोग को नकारें, कागज का प्रयोग कम करें रिसाईकिल प्रक्रिया को बढ़ावा दें क्योंकि जितना ज्यादा खराब सामंग्री रिसाईकिल होगी उतना ही पृथ्वी का कचरा कम होगा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।













































































