बदायूं। मदर ऐथीना स्कूल में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थि यों के लिए सी0बी0एस0ई0 द्वारा संचालित ‘विज्ञान प्रतियोगिता‘ के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रथम चरण में प्रत्येक कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों का चयन कर द्वितीय चरण में प्रतिभाग कराया जायेगा। द्वितीय चरण की प्रतियोगिता सी0बी0एस0ई0 द्वारा ऑनलाइन आयोजित की जायेगी। विद्यालय की निर्देशिका चयनिका सारस्वत ने बताया ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में छिपे विज्ञान संबंधित ज्ञान को बढ़ाने व निखारने का अवसर प्राप्त होता हैं। साथ ही उनमें अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के प्रति आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न होता हैं।