एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ’विश्व पृथ्वी दिवस और ’ईद’ का पर्व भव्य समारोह के रूप में मनाया
उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में ’विष्व पृथ्वी दिवस व ’ईद’ पर्व का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह अर्थ डे -ग्रीन डे’ समारोह था। प्री-प्राइमरी के छात्र हरी वेशभूषा में थे तथा वे लंच में ग्रीन फूड आइटम्स ही लाये थे। बच्चों ने संगीत की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 1 तथा 2 के विद्यार्थियों ने सुंदर फेस पेंटिंग के माध्यम से ’सेव अर्थ’, ’सेव ट्री’ ’सेव वाटर’ का संदेश दिया।

इन विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह ने वृक्षारोपण किया। कक्षा 3 व

4 के विद्यार्थियों के लिए ’अर्थ डे पोस्टर मेकिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने पोस्टर के माध्यम से ’सेव अर्थ’ से संबंधित विभिन्न आयामों को प्रस्तुत किया। बच्चों के पोस्टर ’सेव अर्थ’ के प्रति उनके नज़रिए को प्रस्तुत कर रहे थे।

कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए क्राउन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने फेस पेंटिग, टेटू, पोस्टर मेकिंग, पेपर बैग मेकिंग, के माध्यम से अर्थ डे से संबंधित विभिन्न आयामों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

छात्राओं ने रियूज के महत्व को बताते हुए अखबार से मनमोहक वस्त्र बनाए। पॉलीथिन के उपयोग को कम करने के लिए रैली का आयोजन किया गया तथा ’सेव अर्थ’ से संबंधित अनेक नारे लिखें। बच्चों ने क्लिक ए स्नैप एंड प्लेज्ड टू दी 5 आरस, रीसाइकिल, रीयूज, रिड्यूस, रियूज तथा रिपेयर) के माध्यम से मनमोहक झाँकी प्रस्तुत की। बच्चों के इस प्रकार के बेहतर प्रदर्शन की रिधिमा थरेजा (कोऑर्डिनेटर)- द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर सरफराज अहमद, नुपुर अग्रवाल, शालू तोमर, गजेंद्र सिंह, पूनम अरोडा, मौ0 जोयेब आदि का योगदान रहा।













































































