मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 15.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी की चेतावनी

April 19, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली ।मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश को चेतावनी जारी की है और लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी है. उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (झक्कड़) आंधी-तूफान चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. मौसम केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की संभावना है, जिसकी गति बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

इन जिलों में होगी बारिश

वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि की संभावना है.

दिल्ली में आंधी और बारिश से गर्मी से राहत मिलने के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंधी और हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. 

राजस्‍थान में आंधी और बारिश से गिरेगा तापमान

राजस्‍थान के अनेक इलाकों में आंधी चली और हल्की बार‍िश हुई और बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर बारिश सूरतगढ़ में दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान सर्वाधिक 19 म‍िमी. बारिश सूरतगढ़, गंगानगर में दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि आंधी बारिश का यह दौर आज बुधवार को बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद जारी रहने की संभावना है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights