डीएम एसएसपी ने नामांकन केन्द्रो का किया निरीक्षण

DCN_4489-2-Copy
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के सम्बंध में मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी सिंह, उप जिलाधिकारी प्रेम पाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्र पाल सिंह एवं अधिशासी अधिकारी के साथ सहसवान  तहसील में नामांकन प्रक्रिया तथा राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनो वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियो को कार्यां का निर्वाहन पूर जिम्मेदारी व समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु कल 17 अप्रैल 2023 से नामांकन प्रारम्भ हो चुका है, जो 24 अप्रैल 2023 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। डीएम ने निर्देश दिए कि पेयजल, छाया, बैरिकेटिंग, प्रकाश, रैम्प एवं वाहन पार्किग आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। जनपद में नगर पालिका परिषद बदायूँ, ककराला एवं नगर पंचायत सखानूं, गुलड़िया एवं कुंवरगांव के लिए मण्डी समिति बदायूँ के दक्षिणी शेड के ओर स्थित दुकानों में नामांकन किया जाएगा और पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना मण्डी समिति बदायूँ में हो रही है। नगर पालिका परिषद उझानी एवं नगर पंचायत कछला के लिए मण्डी समिति उझानी के गेट नम्बर 04 के पास बनी नई दुकानों में नामांकन किया जा रहा है और पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना मण्डी समिति उझानी में होगी। नगर पालिका परिषद सहसवान एवं नगर पंचायत दहगवां के लिए तहसील सहसवान में नामांकन किया जा रहा है और पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना राजकीय पॉलीटेक्निक सहसवान से होगी। नगर पालिका परिषद बिल्सी एवं नगर पंचायत रुदायन एवं इस्लामनगर के लिए तहसील बिल्सी में नामांकन प्रारम्भ और पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना मण्डी समिति बिल्सी में होगी। नगर पालिका परिषद बिसौली एवं नगर पंचायत वजीरगंज, सैदपुर, फैजगंज एवं मुड़िया के लिए तहसील बिसौली में नामांकन प्रारम्भ और पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना मण्डी समिति बिसौली में होगी। नगर पालिका परिषद दातागंज एवं नगर पंचायत अलापुर, उसहैत एवं उसावां के लिए संतोष कुमार मैमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दातागंज में नामांकन  प्रारम्भ, पोलिंग पार्टी रवानगी एवं वापसी एवं मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी में चुनाव को सकुशल, शान्तिपूर्वक, निष्पक्ष सम्पन्न कराया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights