सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

download-11-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नोएडा। महिलाओं से सोने की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक अमेजॉन कंपनी का डिलिवरी बॉय है। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक, लूटी गई दो चेन, तीन हजार रुपये, चाकू और तमंचा बरामद किया है। दोनों की पहचान बुलंदशहर निवासी शान मोहम्मद और चंदौसी निवासी श्रीकांत दुबे के रूप में हुई है। इनमें श्रीकांत दुबे डिलिवरी बॉय है। दोनों बदमाशों ने गाजियाबाद के एक स्नेचर गैंग से ट्रेनिंग ली थी। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश खोड़ा में रहते थे। बरामद दो चेन सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र में जबकि एक चेन सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में लूटी गई थी। दोनों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं में पांच-पांच मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि ये दोनों बदमाश हाल से ही लूटपाट करना शुरू किया था। इन दोनों बदमाशों ने गाजियाबाद के दो बदमाशों से ट्रेनिंग ली थी। जिन बदमाशों ने इन दोनों को ट्रेंनिंग दी थी वे दोनों जेल में हैं। राहुल और नकीम नामक गाजियाबाद के बदमाशों को इंदिरापुरम पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। इन दोनों के जेल जाने के बाद शान मोहम्मद व श्रीकांत दुबे लूट पाट करना शुरू कर दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किसी से पैसे उधार लिए थे। इसे चुकाने के लिए चेन लूट की पहली घटना करीब चार महीने पहले की थी। इसके बाद लगातार वारदात करने लगे। 210 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला एसीपी तृतीय सौम्या सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी से पहले करीब 210 सीसीटीवी कैमरे देखे गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग अलग अलग बाइक से आगे पीछे चलते थे। आगे की बाइक पर श्रीकांत रहता था जो रेकी करता था। उसके बताने के बाद पीछे से आ रहा शान मोहम्मद रेकी की गई महिला से लूट करता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights