हनुमान बाबा मंदिर की ओर से ₹10 में भरपेट भोजन को जानकी रसोई शुरू

WhatsApp-Image-2023-04-14-at-6.52.02-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड स्थित संकट मोचन पंचमुखी हनुमान बाबा मंदिर की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए ₹10 में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु जानकी रसोई का शुभारंभ किया गया ।जानकी रसोई का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा नेता गुरभाग सिंह ने किया। उन्होंने इस प्रयास की काफी सराहना की और आश्वासन दिया कि वह भी इस सराहनीय पहल में सदैव सहयोग करते रहेंगे। वह जुड़े रहेंगे ।रसोई का उद्घाटन फीता काटकर फिर नारियल फोड़कर किया गया। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने गरीबों को भोजन थाल परोस कर दिए। हनुमान मंदिर में दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सद्भाव व सहायता की भावना पैदा करते हैं। हर संपन्न व्यक्ति को इस मुहिम से जुड़ना चाहिए ।और सहयोग करना चाहिए उन्होंने स्वयं जानकी रसोई में सहयोग करने का आश्वासन दिया। मंदिर के प्रधान सेवक एडवोकेट श्रीश सक्सेना ने शहर के सभी दान वीरों से इस रसोई में सहयोग करने की अपील की है ।उन्होंने कहा किसी एक व्यक्ति के प्रयास से रसोई नहीं चलाई जा सकती। इसके लिए सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना पड़ेगा। कायस्थ समाज के लोगों ने प्रथम दिन सहयोग स्वरूप राशन व खाने का सामान भेंट किया। रसोई का पूजन अर्चन स्वर्गीय गिरीश चंद्र सक्सेना एडवोकेट की पत्नी रीता सक्सेना ने किया। इसमें प्रमुख सहयोगी एसएस हॉस्पिटल, पीडी सिंह हॉस्पिटल, दादू गैस, मीना गैस, भारत गैस, शांति मसाले, पीलीभीत तराई मस्टर्ड आयल रसोई भोग आटा आदि कई समाजसेवी सेवा दे रहे है इस मौके पर विशाल त्रिवेदी, मनीष कुमार सक्सेना ,संदीप सक्सेना, सुशील बाबू सक्सेना, अनिल कमल ,दीपक सक्सेना, सौरव सक्सेना, वरुण सक्सेना, विनय कुमार सक्सेना ,विपिन कुमार सक्सेना ,संजय कुमार सक्सेना, राजीव सक्सेना, सजल कौशिक, जगदीश सक्सेना, सोहन वीर सिंह ,रामेश्वर गंगवार, अमित गुप्ता, वेद कश्यप, हरीश दूलवानी, सुबोध गोस्वामी ,राजेंद्र, आकाश ,मनोज सक्सेना, शिवानी अरोड़ा, सुधा, निधि सक्सेना आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
रिपोर्टर रिजवान खान

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights