मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.5 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

आलोक पांडेय को मिला “मानवता मित्र सम्मान”

April 14, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बागेश्वर। आलोक पाण्डे को बीकानेर (राजस्थान ) की सेव द ह्यूमिनिटी राष्ट्रहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने मानवता मित्र सम्मान से सम्मानित किया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह शेखावत ने पांडेय को पुरस्कार प्रदान किया है। उन्होंने समाज हित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि मानवता के हित में किए जा रहे कार्य अनुकरणीय हैं। उल्लेखनीय है कि पांडेय का कोरोना काल में अनुकरणीय योगदान रहा है।
लॉकडाउन के दौर में राशन पहुंचाने का काम अपने निजी वाहन से जरूरतमंदों की सेवा में लगाया। वह लगातार रक्तदान करने के साथ ही लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। कोरोना काल 2020 से वर्तमान समय तक मानवता की सेवा में कार्य करने के लिए “मानवता मित्र सम्मान-पत्र” द्वारा सम्मानित किया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर आज आपके निर्देशन में मानवता की सेवा में अग्रसर है। सोसाइटी रक्तदान, राहत सामग्री वितरण, एम्बुलेंस सेवा तथा पीड़ितों को आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भी उपलब्ध करवा रही है इसी क्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से अबतक रक्तदान 800+ यूनिट पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण 3000+ एम्बुलेंस सेवा 65+ आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सेवा 40 + बल्ड डायरेक्ट्री निर्माण 1800+ स्वास्थ्य शिविर 5+ विभिन्न जागरूकता अभियान (स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता आदि) 50+ आलोक पांडेय ने संस्थाध्यक्ष का आभार जताया है। पांडेय को सम्मान मिलने पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, वरिष्ठ पत्रकार केशव भट्ट, रेडक्रास सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय , वृक्षपुरूष किशन सिंह मलड़ा, कन्हैया वर्मा, मोहिउद्दीन तिवाड़ी, आतिर,हरीश दफौटी ने खुशी जताई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights