निकाय चुनाव में प्रभावी मतदाताओं की होगी बड़ी भूमिका

fd2e1d70-4d04-4446-8622-9661144f8525-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा आगरा महानगर का प्रभावी मतदाता सम्मेलन आरबीएस कॉलेज के राव कृष्णा पाल सभागार  में संपन्न हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से अतिथियों का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएल वर्मा को महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर का मॉडल भेंट कर स्वागत किया। प्रभावी मतदाता सम्मेलन में प्रबुद्ध जन और महानगर के प्रभावी मतदाता सम्मिलित हुए। प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले सरकार द्वारा भेजे जाने वाले ₹100 में से सिर्फ 1रुपया जनता तक पहुंचता था अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जनधन योजना के माध्यम से एक बटन दबाते ही 100 में से ₹100 जनता के खाते में पहुंचते हैं। देश बदल रहा है दुनिया भारत की ओर देख रही है आगामी दिनों में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनेगा। सरकार ने गरीब पिछड़ों मजदूरों किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की है जिनका लाभ बिना भेदभाव के जरूरतमंदों को मिल रहा है। योगी सरकार ने पिछड़े समाज को सम्मान देने का काम किया है । प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगरा महानगर के सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है अपराधी जेल में है या फिर प्रदेश छोड़ चुका है। योगी सरकार में व्यापारी खुलकर व्यापार कर रहे हैं और डबल इंजन की सरकार में सभी को दोहरा लाभ मिलना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां पर छोटा था छोटा कार्यकर्ता संगठन और सरकार के बड़े से बड़े पद पर पहुंचने की क्षमता रखता है। आज देश बदल रहा है प्रदेश बदल रहा है । सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस के लिए लाभकारी साबित हो रही है। निकाय चुनाव में विपक्ष का झूठ का जवाब जनता भाजपा को मजबूत करके देगी। पहली बार देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। प्रभावी मतदाता क्षेत्र में अपने प्रभाव से पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता  अनमोल धरोहर है। कार्यकर्ताओं की मेहनत लगन और पार्टी के प्रति समर्पण की भावना भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाती है। निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा होगा। आगामी निकाय चुनाव में समाज के सभी वर्ग के प्रबुद्ध जन भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।   कार्यक्रम का संचालन बबलू लोधी ने किया। इस मौके पर एमएलसी भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे,पूर्व राज्य मंत्री  डॉ जी एस धर्मेश, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह,जिला निकाय चुनाव संयोजक डॉ यादवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष महेश शर्मा, ललित गौतम ,नवीन प्रजापति, मनवीर चौहान , डॉ रामनिवास मुद्गल, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी,सुनील राजपूत,घनश्याम लोधी,मोहन सिंह लोधी,महाराज लोधी, रोहित कटयाल मंडल अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी  मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights