उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में सास बहू ने किसी बात को लेकर गांव की एक युवती को घर में बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरी का नगला निवासी अखिलेश पुत्र शोभाराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जब हम लोग खेत पर गेहूँ काट रहे थे तब उसकी तहेरी बहिन कुमारी रबीना (20) पुत्री जमुना प्रसाद घर में अकेली थी कि तभी पड़ोस में रहने वाली संतोषी पत्नी राजेंद्र ने अपनी पुत्रवधू प्रिया पत्नी सतेंद्र ने उसकी बहिन को बहाने से अपने घर बुला ले गई और उसकी बहिन को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और उसकी बहिन का मंगलसूत्र व एक जोड़ी सोने के कुंडल उतार लिए । जब उन्हें पड़ोसी द्वारा बहिन को घर में बन्द कर मारपीट करने की जानकारी हुई तो वह खेत से जब घर पहुंचे तो उन्होंने उसकी बहिन को छोड़ दिया । अखिलेश ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।