ब्राह्मण एकता एवं अखंडता के लिए संकल्पबद्ध

सहसवान : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बरेली के इन्वर्टिस कॉलेज के प्रमुख कार्यालय पर हुआ। सहसवान के संगठन मंत्री धर्मदेव तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा  मंडल पदाधिकारी रूपक तिवारी  दीपक शर्मा  और  सहसवान विधानसभा के प्रभारी हमेशा उपाध्याय  और हमारे संगठन के जिला संगठन पदाधिकारी राजकुमार मिश्रा  जिला बदायूं मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा  और हमारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के सभी सम्मानित पदाधिकारिओं को हार पहना कर प्रतीक चिन्ह भेंट किये।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत के संगठन मंत्री धर्मवीर तिवारी जी ने कहा कि हमें अपने ब्राह्मण संगठन को मजबूत करना है ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मण परिवारों को अपने संगठन से जोड़ना है।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सचिन शर्मा ने कहा कि हम सभी पदाधिकारी ब्राह्मण एकता एवं अखंडता के लिए संकल्प बद्ध हैं। अतः हम सभी को निरंतर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए।प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में सहसवान के संगठन मंत्री धर्मदेव तिवारी  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सचिन शर्मा  मंडल पदाधिकारी रूपक तिवारी  तथा दीपक शर्मा  सहसवान के विधानसभा प्रभारी हृदेश उपाध्याय , और संगठन के जिला संगठन पदाधिकारी राजकुमार मिश्रा जिला बदायूं मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा, सन्नी मिश्रा  राहुल शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।