बाइक की चाबी न देने पर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी| नगर के मौहल्ले में रहने वाले युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद शराब के नशे में घर में तोड़फोड कर दी । जिसके बाद युवक ने घर के कमरे में बंद होकर पंखे के कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शनिवार की दोपहर उझानी कस्बा के मौहल्ला गद्दी टोला के रहने वाले नारायण उर्फ गुड्डू (35) पुत्र लाल सिंह घर पर शराब पीकर आए थे और पत्नी अनामिका से बाइक की चाबी मांगने लगे जब पत्नी ने बाइक की चाबी नहीं दी तो कमरा बंद कर पंखे के कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हें जब फांसी के फंदे पर लटका देखा तो बराबर के कमरे की दीवार तोड़कर उन्हें नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन आनन फानन में नारायण उर्फ गुडडू को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । बताया जाता है मृतक के चार बेटी और एक तीन वर्षीय बेटा है। मृतक की सबसे बड़ी बेटी गुनगुन उससे छोटी सानिया, मनु, जानवी व तीन वर्षीय बेटा रुद्र है।बताया जाता है दोनों पति पत्नी में बीती रात भी कहासुनी हुई थी और नारायण उर्फ गुडडू ने शराब के नशे में घर का सामान भी तोड दिया था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights