उझानी | नगर की एक कॉलोनी में रहने वाले ई – रिक्शा चालक रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में बेहोश पड़ा मिला वहीं उसका ई – रिक्शा गायब था । राहगीरों ने युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया | शुक्रवार को नगर के संजरपुर रोड काशीराम कॉलोनी निवासी विजय (18) पुत्र छोटेलाल ई – रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन – पोषण करता है। विजय को गऊशाला रेलवे फाटक के पास बेहोश पड़े देख राहगीरों ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी । जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां होश में आने पर विजय ने बताया कि उसे किसी ने चाय पिला दी और वह बेहोश हो गया । परिजनों ने बताया कि चाय में नशा देने वाले ई रिक्शा लेकर फरार हो गए ।