बदायूं। आदर्श अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक पर्यवेक्षक एसोसिएशन की बैठक का आयोजन एवं न्यू लाइट पब्लिक स्कूल शेखुपुर में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि 22 साल के लंबे संघर्ष के बाद अब सरकार की ओर से उम्मीद जगी है कि शीघ्र ही अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशकों का किसी न किसी विभाग में नियुक्ति अवश्य ही हो जाएगी क्योंकि शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सूचना मांगी गई है एवं सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी सूचना जुटाई जा रही है इस मौके पर फिरोज अहमद नदीम खान फैमिली गुल्फी शाह मुशीर अहमद नागमा और सुराणा शरीफ अहमद आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए संगठन की अगली बैठक 5 अप्रैल को बदायूं मालवीय बस ग्रह पर होगी