उझानी | कोतवाली क्षेत्र के संजरपुर – बिल्सी मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बुधवार की सांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संजरपुर बालजीत निवासी सौरभ (20) पुत्र अभिलाष व दुर्जन (22) पुत्र बनवारी और मुनेश (20) पुत्र सूरज पाल दो बाइकों पर सवार थे तभी गांव के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को देख राहगीरों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने तीनों घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।