शहीदी दिवस पर पंजाबी समाज ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद किया

WhatsApp-Image-2023-03-23-at-1.29.28-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज पंजाबी समाज सेवा समिति एवं उसके युवा प्रकोष्ठ द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर शहीदों को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर व एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई| इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा देश को आजाद कराने में अपनी जवानी में ही कुर्बानी देने वाले ऐसे शहीदों को शत-शत नमन है| जैसा की विदित है कि इन तीनो क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को शाम 7:00 लाहौर की जेल में फांसी दी गई थी| अंग्रेज इनसे इतना डर गए थे की फांसी की तिथि 24 मार्च 31 निर्धारित होने के पश्चात भी इन्हें 1 दिन पूर्व ही फांसी दे दी गई| समिति के महासचिव जगजीत वोहरा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ऐसे क्रांतिकारी शहीदों को भारत रत्न से सम्मानित नही किया गया है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जबकि ऐसे क्रांतिकारियों की कुर्बानी के कारण ही हम आज आजादी की सांस ले पा रहे हैं| समिति उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह धिंगड़ा ने कहा कि हमें इतिहास से सबक लेते हुए अपने बच्चों को सीख देनी चाहिए कि अच्छे कार्य करते हुए यदि कुर्बानी भी देनी पड़े तो वह कम है, क्योंकि हमारी एक कुर्बानी सैकड़ों जिंदगी का भला कर सकती है| युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास आहुजा ने कहा कि यदि हमने अपने शहीदों की कुर्बानी को याद नहीं रखा तो वह दिन दूर नहीं कि हम फिर गुलामी मानसिकता के हो जायेंगे| इस अवसर पर अशोक नारंग, सरदार परविंदर सिंह दुआ, जगजीत वोहरा, सरदार गुरदीप सिंह धिंगड़ा, सरदार हरभजन सिंह धिंगड़ा, राकेश सेठी, सरदार नवनीत प्रताप सिंह, उमेश अरोरा, व युवा प्रकोष्ठ के विकास आहुजा, मनीष जुनेजा, राजेश धिंगड़ा, विशाल दीवान, अमित गांधी, गौरव ग्रोवर, मोनू मिनोचा जी इत्यादि उपस्थित रहे|

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights