चैत्रीय नवरात्र शुरू,कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की आराधना की,मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी

Prabhatkhabar_2020-10_87fb4f96-9ce8-4bc6-b178-47e4c19ea299_680
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। चैत्रीय नवरात्र का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन जहां एक तरफ घरों में हवन पूजन और कलश की स्थापना हुई। वहीं दूसरी ओर मंदिरों में भी भक्तगणों ने पहुंचकर शक्ति के पहले स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की। शहर के नगला शक्तिपीठ समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भक्त गणों की भारी भीड़ सुबह से ही देखी जा रही है। मंदिरों में नवरात्रि की तैयारियां 1 दिन पहले ही पूरी कर ली गई थी। साफ-सफाई से लेकर बेरिकेडिंग और जूते चप्पल उतारने के स्थानों का प्रबंध मंगलवार को ही किया जा चुका था। जबकि बाजारों में भी माता की चुनरी समेत श्रृंगार का सामान आदि की खूब बिक्री हुई। सुरक्षा के लिहाज से बड़े मंदिरों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बुधवार ब्रह्मुहूर्त से ही घरों में श्रद्धालुओं ने नहाधोकर घरों में विधिवत माता रानी की पूजा-अर्चना की। कुछ घरों में कलश की स्थापना हुई तो कहीं अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। जबकि इसके बाद लोगों ने देवी मंदिरों का रुख किया। मंदिर खुलने से पहले ही गेट पर श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। कपाट खुलने के साथ ही माता रानी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रवेश किया और घँटे-घड़ियाल गूंज उठे। भक्तगणों ने माता रानी की पूजा कर मनौतियां भी मांगीं। साथ ही अधिकांश लोगों ने उपवास भी रखा है। नगला देवी शक्ति पीठ मंदिर में सुबह से ही देवी भक्तो की भीड़ लग गई,भक्तो ने लाइन में लग कर देवी मां के दर्शन और पूजा अर्चना की। यही सिलसिला शाम से लेकर रात दस बजे तक जारी रहा। आज नवरात्र का पहला दिन होने की वजह से नगर पालिका प्रशासन ने सभी मंदिरों पर विशेष सफाई कराई और चुना डलवाया। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights