ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 व कक्षा 11 के छात्रों को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए
उझानी। ए0पी0एस0 इण्टरनेशनल स्कूल का सत्र 2022-2023 का कक्षा 9 व 11 का परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। विद्यार्थियों की परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की बहुप्रतीक्षित घड़ियाँ, परीक्षा परिणाम वितरण के साथ समाप्त हो गई। परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परीक्षा परिणाम प्राप्त होते ही विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी छा गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शैक्षिणिक प्रमुख वाई0 के0 सिंह द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 व कक्षा 11 के कक्षाध्यापक/अध्यापिकाएँ उपस्थित थी।

उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र व अन्य सम्मान पाने वाले तथा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रैंक पाने वाले विद्यार्थियों के नाम क्रमशः इस प्रकार है।
कक्षा 9 ए0- अम्बिका मित्तल, सुचि जैन, सुहानी अग्रवाल
कक्षा 9 बी0- अदिति कुमारी, गौरी-गोयल, जिज्ञासा वार्ष्णेय
कक्षा 9 सी0- रिशुल प्री0 सिंह, केशव शर्मा, कुशाग्र पाराशरी
कक्षा 9 डी0- अक्षत शर्मा, अभिषेक कश्यप, उज्ज्वल वंश, शुभ गुप्ता
कक्षा 9 ई0- अब्दुल अलीम, वसु वार्ष्णेय, अदित्य झा
कक्षा 11 ए0- अक्ष गुप्ता, संध्या शाक्य, तनु राठौर
कक्षा 11 बी0- अक्षरा वार्ष्णेय, मुखलिस निजाम, गौरी वर्मा
कक्षा 11 सी0- वैष्णवी, मिसवाह अनवर, मंजिल
कक्षा 11 डी0- पलक गुलाटी, स्वर्णिमा अग्रवाल, लविका सचदेवा
कक्षा 11 ई0- अस्मिता कश्यप, प्रेरणा साहू, प्रतीक यादव
विद्यालय प्रबंध तंत्र तथा समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने विद्यार्थियों से परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन की बात की। आपने कहा कि विद्यालय अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ है। प्रधानाचार्य जी ने विद्यार्थियों को सतत अध्ययन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने का कोई शॉर्ट कट फार्मूला नहीं है। शैक्षणिक प्रमुख श्री वाई0के0 सिंह ने अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों को भी ग्रहण करने की बात कही।
आज के कार्यक्रम का संचालन मि0 इफ्तिखार हुसैन द्वारा किया गया।














































































