पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हुआ

WhatsApp-Image-2023-03-18-at-6.38.59-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान भगवान दास द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अतिथियों के सम्मान में एवं कक्षा 8 पढ़कर विद्यालय से जाने वाले छात्रों के लिए छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई।
विदाई देते हुए कक्षा 6 व 7 के छात्रों की आँखे नम हो गयी एवं उनके द्वारा वरिष्ठ छात्रों के सहयोग व स्नेह के लिए आभार जताया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए विज्ञान शिक्षक आयुष भारद्वाज ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को उंगली थाम कर चलना सिखाते हैं और गुरु अपने पैरों में खड़ा होना सिखाते हैं। हमने आप सबको मंजिल का रास्ता दिखाया है, उस पर अमल करना आप सब की जिम्मेदारी है।
ई0 प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान ने सभी बच्चों को अपनी ओर से उपहार भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया। कक्षाध्यापक नारायण देवी ने बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। पी0टी0आई0 सूर्यकान्त यादव की कुशल व्यवस्था एवं विज्ञान शिक्षक आयुष भारद्वाज के कुशल संचालन में संपन्न कार्यक्रम में रचना मिश्रा, गुंजन एवं वीना शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights