खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp-Image-2023-03-18-at-6.33.02-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आसफपुर। विकास खण्ड आसफपुर के एक ग्राम में भूमाफिया द्वारा कब्जाई गयी जमीन की खबर प्रकाशित होने पर भूमाफिया इस कदर बौखला गया कि पत्रकार के कार्यस्थल पहुँचकर उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। पत्रकार ने आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी से लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। मामला थाना फैजगंज के ग्राम आसफपुर का है। यहां के अनमोल शर्मा एक दैनिक समाचार पत्र में बतौर संवाददाता तैनात हैं। विगत 6 मार्च को अनमोल ने अपने समाचार पत्र में ग्राम दुन्दपुर की सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जों की खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद उक्त ग्राम दुन्दपुर निवासी कब्जाधारी भड़क गया। आरोप है कि दबंग ने बिसौली जाकर अनमोल शर्मा को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस को दी तहरीर में अनमोल ने उक्त भूमाफिया से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। इस प्रकरण में चौकी प्रभारी आसफपुर धर्मपाल सिंह का कहना है कि पत्रकार को धमकी देने के मामले की जांच की जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights