न्यूरिया । मोहल्ला मोहम्मद यार किसान सेवा सहकारी समिति पर तीन वार्डो पर संचालको का शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ वार्ड नंबर 1 अलीगंज में कालीदास को 60 व जानिका देवी को 55 यहाँ कालीदास 5 वोटो से जीते वार्ड न5 पंडरी पुष्पा देवी को 84 व महेंद्र पाल को 41 मत मिले वार्ड नं 6 मोहम्मद यार खां बिशन कुमार गुप्ता को 121 व इरफान खान को 73 मत मिले 48 वोटो से बिशन कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की उपरोक्त सहकारी समिति पर 9 वार्ड है जिसमें पांच वार्डों के संचालक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं एक वार्ड अनुसूचित जनजाति का था किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर गंगवार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए तीनों वार्डो के निर्वाचित संचालकों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं इधर शान्ति व्यवस्था के उद्देश्य से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा चुनाव के दौरान प्रमुख रूप से निशांत प्रताप सिंह दलबाग सिंह भुल्लर आतिफ मुखतार सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन तीरथ सिंह मौजूद रहे रिपोर्टर रिजवान खान