बदायूं.संभल सीमा पर कोल्ड स्टोर का चैंबर गिरने पर मृतकों की संख्या 14, रेस्क्यू कर 10 निकाले

WhatsApp-Image-2023-03-16-at-8.20.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

24 घंटे से अधिक समय तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना, कैबिनेट मंत्री और शिक्षा मंत्री घटना स्थल पर पहुंची

कमिश्नर और डीआईजी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित

जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित करने के आदेश

कोल्ड स्टोर संचालको पर मुकदमा, 04 परिजनों को हिरासत में लिया

संभल। बदायूं और संभल जनपद के बीच इस्लाम नगर रोड स्थित बर्रई गांव के पास संचालित एआर कोल्ड स्टोर में नया चेंबर कल गुरुवार को अचानक अपराह्न करीब 11 बजे भरभरा कर गिर गया। कोल्ड स्टोर भरवारा कर गिरने से उसमें स्टोर किए गए हजारों आलू के बोरा फैल गए और उसकी चपेट में 24मजदूर आ गए हैं। मजदूर कोल्ड स्टोर के मलबे में दबने से हड़कंप मचा हुआ है। कल दोपहर रेस्क्यू आपरेशन के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया जिसे जल्द कंट्रोल कर लिया गया।
कल दोपहर करीब 12 बजे रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू आपरेशन में एन डी आर एफ की तीन टीम, एस डी आर एफ की टीम,मेडिकल टीम, अग्नि शमन विभाग की टीम, 14 जेसीबी मशीन, फायर बिग्रेड की गाडियां लगाई गई। करीब 24 घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चला, कल रात जनरेटर और बिजली से लाइट की व्यवस्था करके भी रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। आज दूसरे दिन शाम तक रेस्क्यू आपरेशन के दौरान कोल्ड स्टोर के गिरे चेंबर के मलबे से 14 मजदूरों के शव को निकाला गया। दस घायलों को सुरक्षित निकाला गया। उसमे से छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर को भेज दिया गया और चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संभल के डीएम ने बताया कि मृतकों में तीन बदायू के और 11 मृतक संभल जिले के है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना,उन्होंने ट्वीट करके शोक संवेदना जताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। मृतकों को दो दो लाख और घायलों को 50.50 हजार रुपए मुआवजा की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त बेहतर इलाज के आदेश दिए है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह,माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी घटना स्थल पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। जिला उद्यान अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए गए है।
ए आर कोल्ड स्टोर में कुछ समय पहले ही नया चैंबर बनवाया गया था,यह बगैर लाइसेंस के अवेध रूप से चल रहा था। बगेर स्पोर्ट के दीवार पर लोहे के गार्डर रोक दिए गए थे। क्षमता से अधिक आलू भर दिए गए थे। कोल्ड स्टोर संचालको की लापरवाही से यह हादसा होना माना जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights