न्यूरिया।मोहल्ला मो यार खा किसान सेवा सहकारी समिति न्यूरिया हुसैन पुर में संचालक पद के चुनाव में अलीम बाबू के नामांकन रद्द के बाद दो पक्षो के बीच नोकझोंक हुई। बाद में मामला शान्त करा दिया गया। उपरोक्त समिति पर 9 संचालको पद के लिए आज नामांकन वापसी के दिन चार (4)संचालकों को निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें वार्ड न 3 से पूर्व प्रधान शिवपद मंडल वार्ड नं 4 से अलीम गोल्डन पार्टी वार्ड नं 8 से नन्द राम वार्ड नं9 से राजू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए अब पांच (5) सीटों पर 18 मार्च को चुनाव होना है ।प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह वितरण कर दिए गए हैं। इधर अलीम बाबू का जो नामांकन पर्चा निरस्त किया है उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है कि राजनीति दबाव में आकर नामांकन पत्र खारिज किया गया है किया गया है। इधर निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुर गंगवार ने बताया कि नामांकन पर्चे में कई खामियां थी इस कारण निरस्त किया गया। रिपोर्टर रिजवान खान