बदायू संभल सीमा पर कोल्ड स्टोर का नया चैंबर गिरने से दो मजदूरों की मौत, दर्जनों मजदूर दबे हुए
बदायू। दोपहर से रेस्क्यू आपरेशन जारी, 8 घंटे में मलबे से 09 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सका
चैंबर के मलबे में 30..40 मजदूर दबे, 40..50 हजार आलू की बोरी भी मलबे में दबी
बदायू .संभल प्रशासन, आईजी, डी आईजी पहुंचे, संभल डीएम. एसएसपी कैंप कर रहे
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया,शोक संवेदनाएं व्यक्त की,घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए
दोपहर रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ,देर रात तक जारी रहेगा, लाइट की व्यवस्था की गई
दोपहर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफसरों को पसीना छूट गया था

बदायूं और संभल जिले की सीमा पर आज दोपहर ओरछी . इस्लामनगर मार्ग पर
बरई गांव स्थित एआर कोल्ड स्टोर का नया चेंबर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें 30..40 मजदूर दब गए। घटना के बाद बदायूं और संभल पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनो जनपदों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। दोपहर क़रीब 12 बजे शुरू हुए रेस्क्यू आपरेशन में कड़ी महक्क्त करके देर शाम तक दो मजदूरों के शव निकाले जाने की सूचना है। हालांकि रात 8 बजे संभल डीएम मनीष बंसल ने एक मजदूर का शव और 9 मजदूरों को सुरक्षित निकाले जाने की पुष्टि की है। कोल्ड स्टोर पर जनरेटर और बिजली से लाइट की व्यवस्था की गई हे,देर रात तक रेस्क्यू आपरेशन जारी रहने की संभावना हे। मौके पर टेंट लगा दिए गए है। संभल के डीएम और एस एस पी केंप कर रहे हे। रेस्क्यू आपरेशन में 12 से ज्यादा जेसीबी मशीन, बदायू और संभल की कई टीम,पुलिस,अधिकारी,कर्मचारी, अग्निशमन विभाग की गाड़ी और कर्मचारी, आपदा और बचाव में काम करने वाली कई स्पेशल टीम भी जुटी हुई हे।

आपको बता दे कि बदायूं और संभल जनपद के बीच ओरछि इस्लाम नगर रोड स्थित बर्रई गांव के पास एआर कोल्ड स्टोर चंदोसी के अंकुर अग्रवाल और मोहित अग्रवाल का हे। कुछ माह पहले ही इस कोल्ड स्टोर में नया चैंबर बनवाया गया था, यही नया चैंबर आज दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया।
उसमें स्टोर की गई और की जा रही 50.60 हजार आलू की बोरी और अंदर मोजूद 30.40 मजदूर भी मलबे में दब गए।
घटना की जानकारी होते ही आईजी, डी आई जी,संभल डीएम और संभल एसएसपी तथा संभल जिले के उद्यान अधिकारी सहित तमाम अधिकारी कई थानों की पुलिस,वहीं डीएम बदायूं मनोज कुमार ने एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा सीओ बिसौली सहित अधिकारियों को भी मौके पर भेजा। जेसीबी से रेस्क्यू चल रहा है और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।
अधिकारियों की माने तो संभल।के अलावा बदायूं जनपद के गांव परमानंदपुर निवासी तथा आसपास के अन्य गांव के कई मजदूर भी दबे है।
बताया जा रहा है कि चेंबर गिरने के बाद आलू के बोरा बिखर गए हैं और पूरी बिल्डिंग गिर गई है जिसके चलते अमोनिया पाइप भी लीक हो गए हैं और उससे अमोनिया रिसाव हो गया। बाद में गैस का रिसाव रोक दिया गया।














































































