चंदोसी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं श्री ब्राह्मण सभा तथा ब्राह्मण शक्ति संघ के संयुक्त तत्वाधान में गत दिवस ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन व वृद्धजनों का सम्मान समारोह की सफलता पर चर्चा एवं पीड़ित ब्राह्मण परिवार को न्याय दिलाने हेतु अब तक प्रशासन की भूमिका की समीक्षा की गई। यह बैठक गणेश कॉलोनी गली नंबर 10 चंदौसी में की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने की एवं संचालन अभिनव शर्मा ने किया। अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि सर्वप्रथम ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन की सफ़लता पर सभी ब्राह्मणों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं ।अभूतपूर्व विशाल सम्मेलन ने चंदौसी में इतिहास रच दिया है सभी संगठन ब्राह्मण पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आर पार की लड़ाई के लिए तैयार है। श्री मिश्रा ने कहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिश्रा जी के बुलावे पर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संभल श्री चक्रेश मिश्रा जी से की। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा था कि पीड़ित परिवार से संबंधित प्रकरण में सभी दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए एक महीने अर्थात 14 मार्च 2023 तक समय का आश्वासन दिया था। प्रतिनिधिमंडल ने उस आश्वासन के तहत प्रशासन की भूमिका दृष्टिगत रखते हुए 14 मार्च से आगामी आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया। बैठक में गुरु दत्त शर्मा ,सचिन शर्मा ,विवेक शर्मा(गुमथल) श्याम भारद्वाज ,श्री मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा अशोक शर्मा उपस्थित रहे।