गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के छठे दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए
बदायू। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सप्त दिवसीय शिविर के छठे दिन प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ) गार्गी बुलबुल के निर्देशन में मां शारदे को नमन करते हुए एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि जिला अस्पताल डिस्ट्रिक्ट टीवी ऑफिसर डॉक्टर विनेश एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संदीप राजपूत मौजूद रहे।कौशल विकास हेतु युवा शीर्षक के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं जागरूकता विषय को ध्यान में रखकर डॉ विनीत जी ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फास्ट फूड एवं जंक फूड को जहर बताया।उनका कहना है कि फास्ट फूड एवं जंक फूड में मैदे की मात्रा अधिक होती है एवं फाइबर की कमी होने से हमारे आंत और लीवर को नुकसान पहुंचता है, जिसके प्रयोग से हमें बचना चाहिए।उप प्राचार्य डॉ इंदु शर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही धन है स्वास्थ्य की देखभाल हमें सबसे पहले करनी चाहिए।

शिविर में कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर को सर्वोपरि मानकर सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें काजल ने प्रथम स्थान, अलीशा ने द्वितीय स्थान एवं सिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम ,शिवि को द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्रियंका रही। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ इति अधिकारी ने छात्राओं से कहा स्वास्थ्य के लिए सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना स्वास्थ्य सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण उपाय है ।कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता सिंह ने कहा कि खानपान एवं फाइबर फूड का प्रयोग अधिक करना चाहिए एवं तैलीय चीजों से परहेज करना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर श्रद्धा, डॉक्टर शुभी भसीन ,डॉक्टर सोनी मौर्य एवं सुश्री पूनम सिंह आदि उपस्थित रहीं ।कार्यक्रम का कुशल संचालन रानू सिंह राठौर ने द्वारा किया गया।














































































