मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 29 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 22.5 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जितेन्द्र कश्यप के कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर मिष्ठान वितरण

February 20, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केके वेणुगोपालन द्वारा उत्तर प्रदेश के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्वाचित व मनोनीत सदस्यों की सूची जारी हुई जिसमें की बदायूं जनपद के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य निर्वाचित किया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह जी ने कांग्रेस कार्यालय पर एक स्वागत सभा का आयोजन किया जिसमें कि कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए श्री जितेन्द्र कश्यप जी का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर कॉन्ग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह ने कहा कि श्री जितेन्द्र कश्यप जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य निर्वाचित कर हाईकमान ने एक कार्यकर्ता स्तर के व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है ज्ञातव्य हो की श्री जितेन्द्र कश्यप जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल कांग्रेस के कोर कमेटी के सदस्य ,जिला कांग्रेस बदायूं सेवादल के जिला अध्यक्ष, एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कांग्रेस प्रभारी बरेली रहते हुए कांग्रेसमें सक्रिय योगदान किया और इसके फलस्वरूप उनको हमारे हाईकमान ने एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी जो की पूर्व में बहुत बड़े शीर्ष नेताओं पर रही, वही जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को सौंपी जिससे कि लगता है कि अब आने वाले दिनों में जो व्यक्ति काम करेगा वह निश्चित रूप से कांग्रेसमें आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश म प्रेम बाबू जाटव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री छोटेलाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोमेंद्र सिंह यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप ने भी श्री जितेंद्र जी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य निर्वाचित होने पर एक उत्साह का संचार बताते हुए उनका स्वागत किया ।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का स्वागत करने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाईकमान ने मुझ जैसे कार्यकर्ता के लिए जो जिम्मेदारी दी है मैं पूर्व की भांति इस जिम्मेदारी को भी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और निश्चित रूप से मैं पहले भी कार्यकर्ता के साथ काम करता था और आज भी कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं के साथ ही काम करने में विश्वास रखता हूं। इस अवसर पर उमेश कुमार, गोविंद राजपूत ,दिनेश गौड़, प्रभात कुमार ,श्याम कुमार सिंह, शराफत हुसैन, हसन मियां, फन्ने खां ,उपेंद्र कश्यप, सोहेल, मुस्ताक खान ,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights