गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के पांचवें दिन जागरूकता कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2023-02-19-at-7.10.52-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सप्त दिवसीय शिविर के पांचवें दिन प्राचार्या डॉ गार्गी बुलबुल के निर्देशन में मां शारदे को नमन करते हुए शिविर का प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री हरी प्रसाद सिंह वरिष्ठ एडवोकेट बदायूं एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह रिटायर्ड सीवीओ बदायूं, राष्ट्रीय सेवा योजना के बौद्धिक सत्र में उपस्थित रहे।सर्वप्रथम उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। एडवोकेट श्री हरी प्रताप सिंह जी ने ‘कौशल विकास हेतु युवा’ को ध्यान में रखते हुए स्वयं सेविकाओं को मतदान एवं जागरूकता विषय पर संबोधित किया।उन्होनें मतदान के लिए ऑनलाइन पोटल पर और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया।भारत सरकार की कुछ उपयोगी पोटल के बारे में बताया और छात्राओं को भविष्य में किसी भी समस्या के लिए शिकायत दर्ज करने अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह जी ने कहा युवा अपने मताधिकार का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें एवं भारत की भविष्य के निर्धारण में अपना अमूल्य सहयोग दें। इसके साथ ही मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी जलाया गया ,जिसमें स्वयंसेविकाये क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए हस्ताक्षर करवाया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इति अधिकारी ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि वे अपने मत का प्रयोग करे, अच्छा नागरिक मत अधिकार से वंचित नहीं रह सकता है। स्वयं सेविकाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान आंचल, द्वितीय स्थान किरण एवं तृतीय स्थान रानू ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन बी ए सेमेस्टर फर्स्ट की छात्रा किरण द्वारा सुचारू पूर्वक किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights