इग्नू के अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी बीए तथा बीकाम में मात्र ₹500 पंजीकरण शुल्क में निशुल्क ऑनलाइन प्रवेश

WhatsApp-Image-2023-02-18-at-7.04.02-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक बढ़ाई गई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायू। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने जानकारी दी है कि इग्नू के जनवरी 2023 सत्र में ऑनलाइन प्रवेश 20 फरवरी तक होंगे।
वहीं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी विस्तारित कर 20 फरवरी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत आभियान के अंतर्गत इग्नू के बहुआयामी पाठ्यक्रमों का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। जहां एक ओर पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी के दौर से गुजरा है, वहीं महामारी के समय में भी इग्नू अपने ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम भारत सहित दुनिया के 37 देशों के सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करने की अलख जगाता रहा है ।
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़ कोड 47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के 6 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआईजी मे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं।
डॉ0 राठौर ने बताया कि प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए उनके पते पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदान गढ़ी नई दिल्ली से डाक द्वारा निशुल्क पुस्तकें भेजी जाती हैं।
राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय आवास विकास स्थित एक मात्र इग्नू अध्ययन केंद्र बदायूं जनपद का एक मात्र केन्द्र है। यहां पर उपलब्ध उच्च कोटि के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिक जानकारी महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights