राजकीय महाविद्यालय में संचालित एनएसएस इकाईयों के सात दिवसीय शिविर का ग्राम पडौआ में हुआ शुभारंभ
बदायू। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन ग्राम पड़ोआ में स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया।
उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि सात दिवसीय इस शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं ग्रामीण समाज के दर्द की अनुभूति करेंगे और यथासंभव अपनी ज्ञान के बल पर उनके दर्द को दूर करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएंगे।डॉ गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का उचित प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास कर समाज को सही दिशा प्रदान करने के लिए कार्य करता है।
हिंदी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रेमचंद चौधरी ने कहा कि मनुष्य का अहम और उसकी बौद्धिक जड़ता समस्याओं को पैदा करती है। निर्मल मन और सर्व स्वीकार्य भाव से किया गया कार्य किया गया कार्य कभी निष्फल नहीं होता। जो जैसा है उसे वैसा अपनाना चाहिए और फिर जैसा चाहते हैं उसको ऐसा बनाना चाहिए। रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव ने शिविर की कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ राजधारी यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और सिद्धांत की विशद व्याख्या की।
इस अवसर पर बंटी सागर, अनुज प्रताप सिंह,सेजल मिश्रा, सोनी सागर,अनूप सिंह,पुष्पेंद्र प्रताप, अंशिका सोलंकी, सविता यादव, प्रतीक्षा यादव, सुहानी गुप्ता,नेहा पाल, शिवांगी कश्यप, रागिनी, राजा शर्मा,रिंकू कश्यप, चेतना तिवारी, सगुन शर्मा, नीतू, सोनल राठौर,कशिश, भूमिका आर्य, ज्योति, भूमि मिश्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।














































































