न्यूरिया। आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। जहां पर लोगों ने मंदिरों में जाकर फल फूल दूध चढ़ाकर महाशिवरात्रि पर्व को मनाया जिसमें न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में राधा कृष्ण माधव मंदिर बिजलीघर में शिव मंदिर न्यूरिया बंगाली में मुक्तिधाम शिव मंदिर ग्राम बरी में बाबाजी मणि वाला मंदिर पंडरी गांव में प्राचीन शिव मंदिर एवं ठाकुर जी महाराज मंदिर खरगापुर में राधा कृष्ण मंदिर राम्पुरिया में शिव मंदिर न्यूरिया खुर्द में शिव मंदिर ग्राम बिथरा में शिव मंदिर तथा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर शिव भक्तों ने शिवरात्रि मनाई। क्षेत्र के कई जगह पर शिव भक्तों ने भांग घोटकर जगह-जगह पिलाई गई। रिपोर्टर रिजवान खान