महाशिवरात्रि पर्व पर बुर्रा मंदिर पहुंचकर हजारों श्रृद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

WhatsApp-Image-2023-02-18-at-7.11.57-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के समीपवर्ती गांव बुर्रा – अहिरवारा मे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड पड़ा और बम – बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा । कांवड़ियों ने कछला पतित पावनी गंगा नदी से जल भरकर आज शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया । नगर व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

नगर से लेकर देहात तक प्राचीन शिव मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त में पहुंचकर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। वही जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की बुर्रा शिव मंदिर पर कतारें लगी रहीं । बुर्रा शिव मंदिर के बाहर बच्चों के मनोरंजन व खेल खिलौनों की दुकानों के साथ ही मीना बाजार भी लगा था जहां महिलाओं ने जमकर खरीदारी की । साथ ही जगह -जगह पर शिव भक्तों को व मंदिर पर पहुंचे श्रृद्धालुओं के लिए भण्डारा का आयोजन किया गया जहा श्रृद्धालुओं ने भन्डारा का प्रसाद ग्रहण किया । प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने परिवार समेत जलाभिषेक के साथ ही मंदिर परिषद में लगी दुकानों से महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। पुलिस ने कई जगह वाहन पार्किंग बनाए जहां श्रद्धालुओं ने अपने वाहन खड़े किए।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ पैनी नजर बनाए रहे और खुद एनाउन्समेंट कर सुरक्षा का एहसास दिलाते रहे । क्राइम निरीक्षक मोना सिंह महिला पुलिस कांस्टेबलों के साथ मौजूद रही । बुर्रा शिव मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights