उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री उच्च शिक्षा, इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्यौगिकी योगेंद्र उपाध्याय जी ने भाजपा के पूर्व शहर विधायक और वैश्य समाज के कद्दावर नेता संजीव राजा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कीं। माननीय मंत्री ने पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बधाया। बता दें कि संजीव राजा मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले थे। पूर्व विधायक संजीव राजा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। जिसके बाद वह भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री बने। राम मंदिर आंदोलन के दौर में सक्रिय भूमिका निभाते हुए भाजपा में एक चर्चित चेहरा बनकर उभरे थे। इसके बाद महानगर अध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। साथ ही आगरा विभाग के संगठन मंत्री भी रहे। जिसके बाद वह पहली बार 2017 में अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से विधायक बने। वर्तमान में संजीव राजा जी की पत्नी श्रीमती मुक्ता संजीव राजा भाजपा से विधायक हैं। शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान स्वर्गीय विधायक के भाई सुभाष गुप्ता, पुत्र हर्षित राजा, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, डॉ राजीव अग्रवाल, एमएलसी मानवेंद्र सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।