डी.पी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. का चतुर्थ एक दिवसीय कैम्प लगा

WhatsApp-Image-2023-02-11-at-8.11.11-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू।।डी.पी. महाविद्यालय, सहसवान में एन.एस.एस. का चतुर्थ एक दिवसीय कैम्प का आयोजन।
आज का विषय स्वयंसेवकों/ स्वयंसेविकाओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देना था | आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ अशफाक रहे | आज के कार्यक्रम का संचालन इतिहास के प्रवक्ता श्री ज्ञानेन्द्र कश्यप ने किया |
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वह घर व आसपास क्षेत्रों में गंदगी व गंदे पानी को एकत्र न होने दें क्यूँकि गंदगी से उत्पन्न मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया दिमागी बुखार जैसी भयंकर बीमारियां हो जाती हैं । इनके संक्रमण से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है ।
इन रोगों से बचाव के लिए घर के आसपास कूड़ा व गंदा पानी एकत्र न होने दें और घरों में जालीदार रोशनदान लगवाएं व फुल बाजू की शर्ट पहनने का प्रयास करें |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


श्री कश्यप ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने गांवों/शहरों में सफाई पर विशेष ध्यान दें । कहीं झाड़ी हो तो उसको तुरंत साफ करा दें । स्वच्छता हर हाल में हर जगह दिखाई देनी चाहिए | कहीं भी गंदगी एकत्रित न होने दें । अपने आस-पास नागरिकों को भी जागरूक करें |
उपरोक्त विषय पर छात्र/छात्राओं में उरुज, राकेश,सिपेक्टर,नवीहा, रिहान,शबाब,शाहनेआलम आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए |
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांश सक्सेना, वैभव तोमर, डॉ. नीलोफ़र खान, गुलनार जमील, मिस तृप्ति सक्सेना, ऋतु सिंह, विनोद यादव, सत्यपाल यादव, अक्षेषन शंखधार, नितिन माहेश्वरी आदि की अहम भूमिका रही |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights