बदायू। महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज युवा सेवा संघ एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति की तरफ से मातृ पितृ पूजन दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया l जिसमें अभिभावक जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम की अगुवाई श्री आलोक सिंह जी द्वारा एवं युवा सेवा संघ के सदस्य बृजेश पाल, रूपम शर्मा, पंकज गुप्ता एवं प्रियेश गुप्ता, विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों की आंखें नम हो गई एवं सभी ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कीl विद्यालय के आज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बताया की महर्षि विद्या मंदिर सीबीएसई का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जो अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में माता पिता के प्रति प्रेम भाव की भावना के साथ साथ अपने परिवार व समाज के प्रति प्रेम भाव उत्पन्न करता है और भारतीय संस्कृति के संस्कार प्रदान करता है l