बदायू। राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एन.एस.एस. कैंप का आयोजन किया गया । कैंप के दौरान डॉ. मुकेश कुमार सिंह द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ जैसे- पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन, देश प्रेम, शिक्षा, यातायात सहित कई आवश्यक जानकारियां दी गईं और कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है । अगर हमने पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में पृथ्वी पर मानव जीवन के साथ-साथ समस्त जीव जंतु के जीवन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा । इतिहास के प्रवक्ता श्री ज्ञानेन्द्र कश्यप ने कहा कि उच्च कोटि का व्यक्तित्व बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण योगदान है तथा इस प्रकार के कैंप के द्वारा देश प्रेम की भावना के साथ साथ समाज सेवा की प्रेरणा भी मिलती है । उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा, त्याग व समाज सेवा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । अंत में लड़कों का क्रिकेट मैच करवाया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया । इस कैंप में दिव्यांश सक्सेना, वैभव तोमर, तृप्ति सक्सेना, ऋतु सिंह, गुलनार जमील, डॉ. नीलोफ़र खान, नितिन माहेश्वरी, प्रभात सक्सेना, सत्यपाल यादव सहित अन्य प्रवक्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा ।