न्यूरिया । कस्बा निवासी युवती चार दिनो से लापता है ।जिसकी तलाश में परिजन जुटे है पर कोई सुराग नही मिला ।आज थाना न्यूरिया में गुमशुदगी की सूचना दी है। गुमशुदा युवती कस्बा न्यूरिया के मोहल्ला मियाँ खां निवासी कमरुद्दीन की (40) बर्षीय अविवाहित पुत्री नाजमा जो मानसिक रूप से कमजोर है।और चार दिन से लापता है।गुमशुदा के भाई फय्याज अहमद ने बताता उनकी बहन शुक्रवार 3 फरवरी की शाम से लापता है।जब वह घर नही लौटी तभी से परिजन तलाशने में जुटे हुए है लेकिन अभी तक कोई पता नही चल पाया है। लापता नाजमा का रंग गोरा है और जब वह घर से निकली थी उस बक्त हरे रंग का सलवार कुर्ता पहने हुए थी जबकि शाल ग्रे कलर की और पैरों में जूते पहने हुए थी।